Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Burhanpur News : कांग्रेस का झंडू बाम प्रदर्शन.....

Burhanpur News : कांग्रेस का झंडू बाम प्रदर्शन.....
X

Burhanpur News : कांग्रेस का झंडू बाम प्रदर्शन…..

Burhanpur News : बुरहानपुर : बुरहानपुर के लोनी में वाहन चालकों को कांग्रेसी नेताओं ने बांटी झंडू बाम की डिब्बी,जिले में सड़कों की खराब स्थिति को देखते हुए कांग्रेस नेताओं ने ग्राम लोनी में अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया यहां रोड पर कांग्रेस नेता एकत्रित हुए और बाइक, बस, कार से आने जाने वाले लोगों को झंडू बाम की डिब्बी, पाउच बांटे, साथ ही कहा गड्डों के कारण अगर घर जाकर दर्द हो तो यह झंडू बाम लगाए।

गौरतलब है कि शहर से लेकर जिले के अधिकांश क्षेत्रों में खराब रोड के कारण लोग परेशान हो रहे है, पिछले दिनों कांग्रेस नेताओं ने शहर में खुद गड्ढे भरने का अभियान चलाया था,अब अनोखे तरीके से झंडु बाम बांटा गया,आगे भी आंदोलन करने की चेतावनी दी गई।

कांग्रेस नेता अजय रघुवंशी ने कहा की सड़क पर गड्ढे हैं या गढ्ढे में सड़क यह पहचान नहीं हो पा रही है यह भी कहा कि पहले हमारे शहर की पहचान ऐतिहासिक शहर के रूप में होती थ आज यह गड्डों के कारण जाना जा रहा है, सत्ता में बैठे जनप्रतिनिधि केवल बड़े-बड़े सपने दिखाते हैं,हमें सपने न दिखाए काम करें।
बाईट अजय रघुवंशी,कांग्रेस नेता


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019