Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Bundelkhand Mahoba : भीषण सड़क हादसे में कार सवार गर्भवती महिला कांस्टेबल की मौत....

Uma Verma
Bundelkhand Mahoba : भीषण सड़क हादसे में कार सवार गर्भवती महिला कांस्टेबल की मौत....
X

Bundelkhand Mahoba : भीषण सड़क हादसे में कार सवार गर्भवती महिला कांस्टेबल की मौत….

महोबा : Bundelkhand Mahoba : बुंदेलखंड के महोबा जिले में तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से कार सवार गर्भवती महिला कांस्टेबल की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत दोनों घायलों को गंभीर हालत में इलाज के लिए हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां डॉक्टर ने महिला कांस्टेबल को मृत घोषित कर दिया।

वहीं, कार चालक को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में हमीरपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस घटना से पुलिस महकमें में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

यह हादसा खन्ना क्षेत्र के कानपुर सागर हाईवे स्थित बरभौली गांव के पास हुआ। महिला कांस्टेबल निशि अग्निहोत्री (30 वर्ष), जो थाना खन्ना में तैनात थी, अपने पति सौरभ मिश्रा से मिलने झांसी से कार में सवार होकर वापस अपने तैनाती स्थल आ रही थी।

जैसे ही उनकी कार बरभौली गांव के पास पहुंची, तेज रफ्तार डंपर ने कार को टक्कर मारी और फरार हो गया। हादसे की सूचना पर पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौदहा पहुंचाया। डॉक्टर ने महिला कांस्टेबल को मृत घोषित कर दिया, जबकि कार चालक को गंभीर हालत में हमीरपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

पुलिस ने हादसे के कारण बने डंपर को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक महिला कांस्टेबल निशि अग्निहोत्री की तैनाती सात महीने पहले थाना खन्ना में हुई थी, और वह गर्भवती थीं।

आज, अपने पति से मिलकर कार में सवार होकर तैनाती स्थल वापस लौट रही थीं जब यह हादसा हुआ। महिला कांस्टेबल की मौत से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने मृतका के शव को परिजनों को सूचित कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019