Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

बजट सत्र की हुई शुरुआत, राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने विधानसभा को किया संबोधित

Asian News
राज्यपाल मंगू भाई पटेल
X

राज्यपाल मंगू भाई पटेल

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा का बहुप्रतीक्षित बजट सत्र आज से आरंभ हुआ। सत्र की शुरुआत राज्यपाल मंगू भाई पटेल के अभिभाषण से हुई। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने राज्यपाल का स्वागत किया। इस सत्र में सरकार आगामी वित्तीय वर्ष के लिए बजट प्रस्तुत करेगी और कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी।

बजट सत्र को लेकर सत्तारूढ़ दल और विपक्ष दोनों ने अपनी-अपनी तैयारियां की हैं। सरकार अपनी नीतियों और योजनाओं को प्रभावी ढंग से सदन में रखने की रणनीति पर काम कर रही है, जबकि विपक्ष सरकार को विभिन्न मुद्दों पर कटघरे में खड़ा करने के लिए तैयार है। यह बजट सत्र प्रदेश की विकास योजनाओं और नीतिगत निर्णयों के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019