Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

STAR लाओ इनाम पाओ, CM डॉ. मोहन की बड़ी घोषणा....

Uma Verma
STAR लाओ इनाम पाओ, CM डॉ. मोहन की बड़ी घोषणा....
X

STAR लाओ इनाम पाओ, CM डॉ. मोहन की बड़ी घोषणा….

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई कर्मियों के लिए बड़ी घोषणा की है। सीएम ने कहा है कि सफाई कर्मियों को स्टार के आधार पर इनाम दिया जाएगा। यानी निकाय का जो सफाई कर्मचारी जितने स्टार लाएगा, उसे इतने हजार रुपए दिए जाएंगे। एक स्टार पर एक-एक हजार,

और सेवन स्टार मिलने पर सात-सात हजार रुपए मिलेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मदिन के अवसर पर आज भोपाल में आयोजित सफाई मित्रों के सम्मेलन में सहभागिता कर ‘स्वच्छता ही सेवा-2024 पखवाड़ा’ का शुभारंभ किया।कार्यक्रम में सफाई मित्रों

और स्वच्छता चैंपियन्स को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। मुझे बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि गत वर्षों में भोपाल के सफाई मित्रों को स्वच्छता सर्वेक्षण में 5 स्टार रेटिंग प्राप्त होने के उपलक्ष्य में प्रत्येक सफाई मित्र को 5,000 रुपए मान राशि प्रोत्साहन स्वरूप देने के लिए नगर पालिक निगम,

भोपाल के खाते में धनराशि अंतरित की गई। सीएम ने आगे कहा कि इस अवसर पर ‘स्वस्थ व समर्थ मध्यप्रदेश’ की दिशा में एक और महत्त्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए आमजन को सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण जेनरिक दवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य के साथ 50 जिला चिकित्सालयों में स्थापित ‘प्रधानमंत्री भारतीय

जन औषधि केंद्रों’ का भी शुभारंभ किया। आप सभी से मेरी अपील है कि आज से शुरू हो रहे स्वच्छता अभियान में सहयोग कर प्रदेश की समृद्धि में अपना योगदान अवश्य सुनिश्चित करें। कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं ने प्रतीकात्मक तौर पर

भोपाल नगर निगम के पांच सफाई कर्मियों का सम्मान किया। सफाई कर्मियों को सुरक्षा किट भी दी गई। भोपाल नगर निगम के प्रत्येक सफाई कर्मी को पांच हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 का डिजिटल पोस्टर लांच किया गया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019