Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

संविधान के अपमान पर लाल हुए बृजमोहन अग्रवाल : संसद परिसर में किया जोरदार प्रदर्शन

संविधान के अपमान पर लाल हुए बृजमोहन अग्रवाल : संसद परिसर में किया जोरदार प्रदर्शन
X

रायपुर। संविधान के अपमान पर लाल हुए बृजमोहन अग्रवाल : कांग्रेस पार्टी और राहुल गाँधी की ओर से गृह मंत्री अमित शाह पर लगाए गए झूठे आरोपों और संविधान के अपमान पर एमपी बृजमोहन अग्रवाल आज लाल हो गए।

सांसद अग्रवाल ने दो टूक लहज़े में कहा कि भाजपा झूठे आरोप और संविधान का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने राहुल गाँधी पर गुंडागर्दी करने का भी आरोप लगाया।संविधान के अपमान पर लाल हुए बृजमोहन अग्रवाल : संसद परिसर में जमकर किया प्रदर्शन

सांसद बृजमोहन अग्रवाल आज राहुल गांधी और कांग्रेस ने गृह मंत्री शाह पर लगाए गए झूठे आरोप, संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का अपमान और भाजपा सांसदों के साथ किए गए

दुर्व्यवहार के विरोध में आज संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के निकट विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिन लोगों ने देश में आपातकाल लगाकर संविधान की हत्या की, वे आज लोकतंत्र और संविधान की बात कर रहे हैं।

कांग्रेस की यह दोहरी मानसिकता न केवल निंदनीय है बल्कि उनके असली चरित्र को उजागर करती है। हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि भाजपा किसी भी झूठे आरोप और संविधान का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी। हमारा संघर्ष देश की लोकतांत्रिक मर्यादाओं और संविधान की गरिमा को बनाए रखने के लिए है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019