Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Bridge Collapsed in Bhagalpur: बिहार में फिर गिरा पुल… गंगा में समाया विक्रमशिला ब्रिज का हिस्सा

Asian News
Bridge Collapsed in Bhagalpur
X

Bridge Collapsed in Bhagalpur

Bridge Collapsed in Bhagalpur: पटना: बिहार के भागलपुर (Bhagalpur) में विक्रमशिला ब्रिज (Vikramshila Setu) पर रविवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। करीब 1:10 बजे पुल का एक पिलर अचानक ध्वस्त हो गया, जिससे उस पर टिका स्लैब सीधे गंगा नदी (Ganga River) में गिर गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन समय रहते पुलिस और प्रशासन ने पुल पर आवाजाही रोक दी थी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

रात में ऐसे बढ़ा हादसा

जानकारी के अनुसार, हादसे की शुरुआत रात करीब 11:33 बजे हुई, जब पुल का पाया संख्या 133 धीरे-धीरे बैठने लगा। करीब 11:55 बजे तक इसकी स्थिति और गंभीर हो गई। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी, जिसके बाद तत्काल ट्रैफिक रोक दिया गया। इसके कुछ देर बाद पिलर पूरी तरह ध्वस्त हो गया।

संपर्क पूरी तरह बाधित

इस घटना के बाद नवगछिया और भागलपुर के बीच सीधा संपर्क टूट गया है। यह पुल उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाला एक प्रमुख मार्ग है, जिससे हर दिन हजारों वाहन गुजरते हैं। पुल बंद होने से यातायात पर बड़ा असर पड़ा है।

प्रशासन ने संभाली स्थिति

हादसे के बाद जिला प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए। शहर में ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए भारी वाहनों को घोंघा, सबौर, जगदीशपुर और कजरेली जैसे इलाकों में रोक दिया गया है।

रखरखाव पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल की स्थिति पहले से ही खराब थी। करीब एक महीने पहले पिलर की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई थी, लेकिन समय पर मरम्मत नहीं हुई। बताया जा रहा है कि पिछले कई वर्षों से बड़े स्तर पर रखरखाव नहीं किया गया था, जिससे यह हादसा हुआ। फिलहाल पुल पर आवाजाही पूरी तरह बंद है और प्रशासन स्थिति का आकलन कर आगे की कार्ययोजना तैयार कर रहा है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019