Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Bribery: मकान का नक्शा पास कराने 12000 रुपए रिश्वत लेते पकड़ाई CMO, बाबू के जरिए मांगी थी रिश्वत, दोनों गिरफ्तार

Bribery
X

Bribery

Bribery: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में ACB की टीम ने नगर पालिका बोदरी की सीएमओ और क्लर्क को 12000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सीएमओ क्लर्क के जरिए रिश्वत ले रही थी। नक्शा पास कराने के लिए उसने पीड़ित से पैसों की डिमांड की थी, जिस पर ACB ने ट्रैप तैयार कर आरोपी को ​पकड़ा।

Bribery: जानकारी के अनुसार, सरकंडा के नूतन चौक निवासी वेदराम निर्मलकर ने एसीबी को शिकायत में बताया कि, बोदरी में उसकी जमीन है, जिस पर वो मकान बनाना चाहता है। उसने नगर पालिका कार्यालय में नक्शा पास करने के एवज में 20000 रुपए के डिमांड ड्राफ्ट के साथ 47257 रुपए का अन्य फीस पटाने के लिए उसे कार्यालय के बाबू सुरेश सिहोरे ने कहा है। अलग से रिश्वत के तौर 15000 रुपए की डिमांड की।

Bribery: प्रार्थी की शिकायत को एसीबी ने शिकायत को गंभीरता से लिया, जिसके बाद उसका परीक्षण कराने के लिए युवक से सौदा कराया। युवक ने बातचीत करने के बाद 12000 रुपए में सौदा तय किया। जिसके बाद एसीबी की टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई। योजना के मुताबिक टीम तैयार थी।

Bribery: सीएमओ ने पीड़ित व्यक्ति को अपने ऑफिस बुलाया। वो पैसे लेकर पहुंचा, तब उन्होंने अपने प्राइवेट असिस्टेंट सुरेश सिहोरे को पैसे देने कहा। इसी बीच एसीबी की टीम मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद सीएमओ भारती साहू और सुरेश सिहोरे को ट्रेप कर लिया गया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019