Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Breaking News: कबीरधाम कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और डॉग स्क्वाड मौके पर

Excise inspector arrested taking bribe: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते आबकारी निरीक्षक गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई
X

Excise inspector arrested taking bribe: 25 हजार रुपए रिश्वत लेते आबकारी निरीक्षक गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई

Breaking News: कवर्धा: कबीरधाम जिले में कलेक्ट्रेट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से सनसनी फैल गई। कश्मीर से भेजे गए इस धमकी भरे मेल की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस तुरंत सक्रिय हो गए। पुलिस और डॉग स्क्वाड की टीमें मौके पर पहुंचीं और कलेक्ट्रेट परिसर की गहन छानबीन शुरू कर दी। डॉग स्क्वाड परिसर के प्रत्येक हिस्से की बारीकी से जांच में जुटा है।

Breaking News: कबीरधाम कलेक्टर गोपाल वर्मा ने बताया कि धमकी भरे ई-मेल की सूचना मिलने के बाद पुलिस को तत्काल सूचित किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) धर्मेंद्र छवाई ने कहा कि ई-मेल के माध्यम से मिली धमकी की पुष्टि के बाद तुरंत कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस और डॉग स्क्वाड की टीमें मौके पर जांच कर रही हैं, साथ ही ई-मेल के स्रोत और इसकी विश्वसनीयता का पता लगाया जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019