Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Breaking News : सरकार का नया निर्देश, टीवी चैनलों पर ब्रेकिंग न्यूज के दौरान खतरे के सायरन बजाने पर रोक, आदेश जारी...

Pakistan Broke The Ceasefire
X

Pakistan Broke The Ceasefire

Breaking News : नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए केंद्र सरकार ने देश के सभी टीवी समाचार चैनलों के लिए एक अहम निर्देश जारी किया है। अब ब्रेकिंग न्यूज के दौरान टीवी पर बजाए जाने वाले खतरे के सायरन (रेड सायरन) पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

Breaking News : सरकार का कहना है कि लगातार टीवी पर बजते सायरन से आम जनता में भ्रम की स्थिति बन सकती है, जिससे किसी वास्तविक आपातकाल की स्थिति में लोग इसे सामान्य टीवी प्रभाव समझकर सही समय पर जरूरी कदम नहीं उठा पाएंगे। यह सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक हो सकता है।

Breaking News : सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह कदम जनता की सुरक्षा और जागरूकता सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है, ताकि सही वक्त पर चेतावनी का असर बना रहे। खासकर वर्तमान में जब देश में तनावपूर्ण माहौल है, मीडिया की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। सरकार ने सभी टीवी चैनलों से आग्रह किया है कि वे ब्रेकिंग न्यूज की प्रस्तुति में ध्वनि और दृश्य प्रभावों का जिम्मेदार तरीके से इस्तेमाल करें, ताकि सार्वजनिक भ्रम और घबराहट से बचा जा सके।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019