Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Breaking News : नगरीय निकाय चुनाव आरक्षण प्रक्रिया में बदलाव....

Uma Verma
Breaking News : नगरीय निकाय चुनाव आरक्षण प्रक्रिया में बदलाव....
X

Breaking News : नगरीय निकाय चुनाव आरक्षण प्रक्रिया में बदलाव….

रायपुर: Breaking News : नगरीय निकाय चुनावों को लेकर महापौर और अध्यक्ष पदों के आरक्षण की प्रक्रिया की तिथि में बदलाव किया गया है। पहले यह प्रक्रिया 27 दिसंबर 2024 को आयोजित होने वाली थी, लेकिन अब इसे बदलकर 7 जनवरी 2025 कर दिया गया है।

नगरीय प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए अपरिहार्य कारणों का हवाला दिया है। विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को नई तिथि के अनुसार प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

गौरतलब है कि महापौर और अध्यक्ष पदों का आरक्षण चुनाव प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसमें विभिन्न वर्गों के लिए सीटों का निर्धारण किया जाता है।

यह बदलाव नगरीय निकाय चुनावों की तैयारियों को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए किया गया है। संबंधित अधिकारी और विभाग अब नई तिथि के अनुसार अपनी योजनाओं को अंतिम रूप देंगे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019