Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Breaking : कोलकाता में बड़ा हादसा : तारातला में निर्माणाधीन गोदाम ढहने से अब तक 5 की मौत; कई मजदूर दबे, रेस्क्यू जारी

Asian News
Breaking : कोलकाता में बड़ा हादसा : तारातला में निर्माणाधीन गोदाम ढहने से अब तक 5 की मौत; कई मजदूर दबे, रेस्क्यू जारी
X

Breaking : कोलकाता में बड़ा हादसा : तारातला में निर्माणाधीन गोदाम ढहने से अब तक 5 की मौत; कई मजदूर दबे, रेस्क्यू जारी

Breaking : कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के तारातला इलाके में बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। ब्रेस ब्रिज के पास ट्रांसपोर्ट डिपो रोड पर निर्माणाधीन गोदाम की छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में अब तक 5 की मौत, कई मजदूर मलबे के नीचे फंस गए हैं।

दोपहर में हुआ हादसा

घटना बुधवार दोपहर करीब 12 बजे हुई। गोदाम में काम कर रहे मजदूर अचानक मलबे में दब गए। पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत सूचना दी, जिसके बाद कोलकाता पुलिस, डिजास्टर मैनेजमेंट ग्रुप (DMG), सिविल डिफेंस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं।

4 मजदूरों को निकाला, बचाव कार्य जारी

बचाव दल ने अब तक 4 मजदूरों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। मलबे में अभी भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। दमकल और आपदा प्रबंधन की अतिरिक्त टीमें मौके पर पहुंच रही हैं। एक मजदूर के परिजन ने बताया कि अंदर करीब 13 लोग फंसे हैं और मदद के लिए चीख रहे हैं।

मंत्री इंद्रनील खान पहुंचे मौके पर

हादसे की सूचना मिलते ही पश्चिम बंगाल के मंत्री डॉ. इंद्रनील खान मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता फंसे हुए लोगों को बचाना है। मंत्री ने यह भी कहा कि यह निर्माण अवैध था, जो टीएमसी शासनकाल में हुआ था।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019