Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Brahmos Unit Lucknow inaugurated: राजनाथ सिंह ने यूपी में ब्रह्मोस बनाने की यूनिट का किया शुभारंभ, योगी ने कहा- आतंकवाद को कुचलने के लिए तैयार

Asian News
Brahmos Unit Lucknow inaugurated
X

Brahmos Unit Lucknow inaugurated

Brahmos Unit Lucknow inaugurated: लखनऊ। राजधानी लखनऊ ने रक्षा क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लखनऊ में ब्रह्मोस एयरोस्पेस एकीकरण और परीक्षण सुविधा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या और बृजेश पाठक भी ब्रह्मोस यूनिट पर उपस्थित थे। ब्रह्मोस, दुनिया की सबसे घातक सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल, 290-400 किलोमीटर की मारक क्षमता और मैक 2.8 की गति के साथ भारत की रक्षा शक्ति का प्रतीक है।

Brahmos Unit Lucknow inaugurated: सामरिक सामग्री उत्पादन में नई शुरुआत
इस दौरान रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री ने टाइटेनियम एंड सुपर एलॉयस मैटेरियल्स प्लांट (स्ट्रैटेजिक मैटेरियल्स टेक्नोलॉजी कॉम्प्लेक्स) का भी शुभारंभ किया। यह प्लांट एयरोस्पेस और रक्षा क्षेत्र के लिए उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का उत्पादन करेगा, जो चंद्रयान मिशन और लड़ाकू विमानों जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स में उपयोग होगी।

Brahmos Unit Lucknow inaugurated: उत्तर प्रदेश की नई उड़ान: योगी आदित्यनाथ
उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "उत्तर प्रदेश रक्षा क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। ब्रह्मोस यूनिट का उद्घाटन हमारे लिए गर्व का क्षण है। हम आतंकवाद को उसकी ही भाषा में जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।" उन्होंने जोर देकर कहा कि ब्रह्मोस की ताकत से कोई भी दुश्मन बच नहीं सकता। योगी ने बताया कि यूपी में रक्षा क्षेत्र में 50 हजार करोड़ रुपये के निवेश और 1 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

Brahmos Unit Lucknow inaugurated: ब्रह्मोस मिसाइल: भारत-रूस का संयुक्त उपक्रम
लखनऊ में ब्रह्मोस प्रोडक्शन यूनिट का निर्माण मात्र साढ़े तीन वर्षों में पूरा हुआ है। भारत और रूस के संयुक्त उद्यम से विकसित ब्रह्मोस मिसाइल दुनिया की सबसे तेज सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है। इसकी मारक क्षमता 290-400 किलोमीटर और गति मैक 2.8 (ध्वनि की गति से लगभग तीन गुना) है। यह मिसाइल जमीन, हवा और समुद्र से लॉन्च की जा सकती है। 'फायर एंड फॉरगेट' सिद्धांत पर आधारित यह मिसाइल दुश्मन के रडार को चकमा देकर सटीक निशाना लगाने में सक्षम है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019