Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Boycott Türkiye: अजमेर में तुर्की के सेब और कीवी पर प्रतिबंध, कश्मीरी सेब को बढ़ावा, व्यापारियों ने संगमरमर कारोबार भी किया बंद

Boycott Türkiye
X

Boycott Türkiye

Boycott Türkiye: अजमेर। भले ही भारत-पाकिस्तान तनाव कम हुआ हो, लेकिन राजस्थान के अजमेर में इसका प्रभाव स्पष्ट दिख रहा है। यहां फल व्यापारियों ने तुर्की से आयातित सेब, कीवी और अन्य फलों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। स्थानीय व्यापारियों ने तुर्की के सेब के बजाय कश्मीरी सेब को प्राथमिकता दी है, जिसे लोग अब बड़े पैमाने पर खरीद रहे हैं। साथ ही, संगमरमर और फल व्यापारियों ने तुर्की के साथ अपने सभी व्यापारिक संबंध तोड़ लिए हैं।

Boycott Türkiye: दरअसल, भारत-पाक तनाव के दौरान तुर्की ने खुलकर पाकिस्तान का साथ दिया था। तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से फोन पर बात की, पाकिस्तान को ड्रोन और हथियार मुहैया कराए, और कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान के रुख का समर्थन किया। तुर्की ने 'ऑपरेशन सिंदूर' की निंदा की और जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले की अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग का भी समर्थन किया।

Boycott Türkiye: तुर्की और पाकिस्तान के बीच गहरे ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक संबंध हैं। दोनों मुस्लिम बहुल देश हैं, और तुर्की पाकिस्तान को इस्लामी दुनिया में एक महत्वपूर्ण सैन्य और परमाणु शक्ति मानता है। तुर्की ने कश्मीर मुद्दे पर हमेशा पाकिस्तान का पक्ष लिया और भारत की नीतियों की आलोचना की, जिसके कारण भारत और तुर्की के संबंध तनावपूर्ण बने हुए हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019