Border 2 : बॉर्डर 2 की शूटिंग खत्म, सनी देओल बोले- 27 साल पहले एक फौजी ने वादा किया था…

Border 2
Border 2
Border 2 : मुंबई : बॉलीवुड के दमदार एक्टर सनी देओल ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्म के सेट से अपने लुक की एक तस्वीर साझा करते हुए सनी ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट लिखा, जिसने फैंस के दिलों को छू लिया। उन्होंने लिखा, "मिशन पूरा हुआ, सिपाही, हस्ताक्षर कर रहा हूं। बॉर्डर 2 के लिए मेरी शूटिंग पूरी हुई। जय हिंद।" इस फोटो के बैकग्राउंड में उनकी दमदार आवाज में एक डायलॉग भी सुनाई देता है “27 साल पहले एक फौजी ने वादा किया था कि वो वापस आएगा। उसी वादे को पूरा करने, हिंदुस्तान की मिट्टी को अपना सलाम करने, आ रहा हूं मैं।”
यह डायलॉग सुनते ही सोशल मीडिया पर देशभक्ति का माहौल बन गया है और फैंस ‘बॉर्डर 2’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। किसी ने लिखा, “इंतजार है इस फौजी का, सैल्यूट है आपको।” तो किसी ने कहा, “आप ही फिल्म की जान हो, बाकी सब आपके सामने बच्चे हैं सर जी।”
Border 2 : क्या है ‘बॉर्डर 2’ की कहानी
1997 में रिलीज हुई ‘बॉर्डर’ भारतीय सिनेमा की सबसे यादगार युद्ध फिल्मों में से एक रही है। जेपी दत्ता द्वारा निर्देशित यह फिल्म भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित थी और सनी देओल, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, जैकी श्रॉफ जैसे सितारों की शानदार परफॉर्मेंस से सजी थी। अब उसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए ‘बॉर्डर 2’ में भी भारतीय फौजियों की वीरगाथा को दिखाया जाएगा।
फिल्म में एक बार फिर सनी देओल फौजी के किरदार में दमदार अंदाज़ में नजर आएंगे। उनका लुक पहले ही इंटरनेट पर वायरल हो चुका है, जिससे फैंस को पुराने ‘बॉर्डर’ की यादें ताज़ा हो गई हैं।
Border 2 : कौन-कौन होंगे फिल्म में
सनी देओल के अलावा फिल्म में अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन जैसे नए चेहरे भी नजर आएंगे। हाल ही में अहान ने फिल्म के पुणे शेड्यूल की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें सभी स्टार्स शूटिंग के बाद साथ नजर आ रहे थे।
Border 2 : कब रिलीज होगी फिल्म
हालांकि फिल्म की रिलीज डेट का अभी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन शूटिंग लगभग पूरी होने के बाद जल्द ही इसकी रिलीज डेट और ट्रेलर की घोषणा होने की उम्मीद है।
Border 2 : फैंस की उम्मीदें आसमान पर
सनी देओल की वापसी और उनका जोशीला डायलॉग सुनने के बाद फैंस अब ‘बॉर्डर 2’ को लेकर और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। जहां एक ओर देशभक्ति फिल्मों की डिमांड बढ़ी है, वहीं दूसरी ओर सनी देओल जैसे एक्टर का इस जॉनर में लौटना दर्शकों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।


