Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Bollywood News : हिंदी और भोजपुरी सिनेमा का सितारा, राकेश पांडे का निधन...

Dev Verma
Bollywood News : हिंदी और भोजपुरी सिनेमा का सितारा, राकेश पांडे का निधन...
X

Bollywood News : हिंदी और भोजपुरी सिनेमा का सितारा, राकेश पांडे का निधन…

Bollywood News: हिंदी और भोजपुरी सिनेमा के मशहूर अभिनेता, राकेश पांडे का 77 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। दिल का दौरा पड़ने के कारण 21 मार्च 2025 की सुबह मुंबई के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। राकेश पांडे ने अपने पीछे पत्नी, बेटी जसमीत और एक पोती को छोड़ा है। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के शास्त्री नगर श्मशान घाट पर किया गया, जहां परिवार और करीबी लोग मौजूद थे।

Rakesh Pandey: Movies, Photos, Videos, News, Biography & Birthday | Times  of India

Bollywood News: राकेश पांडे ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1969 में बसु चटर्जी की फिल्म ,सारा आकाश से की थी। इस फिल्म ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई और उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। हिंदी सिनेमा में उनकी कुछ प्रमुख फिल्मों में मेरा रक्षक, यही है जिंदगी, वो मैं नहीं, दो राहा और ईश्वर का नाम शामिल हैं। भोजपुरी सिनेमा में भी उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता। बलम परदेसिया और भैया दूज, जैसी फिल्में उनकी यादगार भूमिकाओं में शामिल हैं।

Veteran Bollywood actor Rakesh Pandey passes away; Bollywood doesn't notice  –

Bollywood News: राकेश पांडे ने टीवी पर भी अपने अभिनय से लोगों के दिलों पर राज किया। उन्हें छोटी बहू, दहलीज और भारत एक खोज, जैसे पॉपुलर सीरियल्स में देखा गया। लंबे समय तक फिल्मों से दूर रहने के बाद उन्होंने 2017 में कपिल शर्मा की फिल्म फिरंगी से वापसी की। हाल के वर्षों में उन्होंने 2022 की फिल्म, हुड़दंग और वेब सीरीज, द लॉयर्स शो में भी काम किया।

Veteran Actor Rakesh Pandey Dies At 77 Due To Cardiac Arrest

Bollywood News: राकेश पांडे का करियर सादगी और दमदार अभिनय के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने फिल्मों में परिवार और संस्कृति से जुड़े कई किरदारों को बेहतरीन ढंग से निभाया। उनका निधन फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी क्षति है, लेकिन उनकी फिल्में और किरदार हमेशा दर्शकों के दिलों में जिंदा रहेंगे।

राकेश पांडे ने अपने अभिनय से हिंदी और भोजपुरी सिनेमा को समृद्ध किया। उनकी मृत्यु से फिल्म जगत ने एक महान कलाकार को खो दिया है, लेकिन उनकी कला और योगदान हमेशा अमर रहेंगे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019