Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Bollywood News: कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' विवादों में, पंजाब और बांग्लादेश में बैन की मांग...

Dev Verma
Bollywood News: कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी विवादों में, पंजाब और बांग्लादेश में बैन की मांग...
X

Bollywood News: कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ विवादों में, पंजाब और बांग्लादेश में बैन की मांग…

मुंबई : Bollywood News : बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर लगातार चर्चा में हैं। 17 जनवरी को रिलीज होने वाली इस फिल्म को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पंजाब में 'इमरजेंसी' की रिलीज को लेकर एसजीपीसी (शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी) ने विरोध जताया है।

एसजीपीसी ने सीएम भगवंत मान को लिखा पत्र

एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को चिट्ठी लिखकर 'इमरजेंसी' की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि फिल्म सिख समुदाय को गलत तरीके से पेश करती है और इससे पंजाब में हालात बिगड़ सकते हैं। एसजीपीसी ने साफ तौर पर कहा है कि अगर यह फिल्म पंजाब में रिलीज होती है, तो वे इसका पुरजोर विरोध करेंगे।

फिल्म पर सिख विरोधी दुष्प्रचार का आरोप

एसजीपीसी के अनुसार, 'इमरजेंसी' में सिखों के खिलाफ गलत संदेश दिया गया है। इस कारण इसे पंजाब में बैन करना जरूरी है। उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ-साथ सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नरों को भी पत्र लिखकर फिल्म की रिलीज रोकने की मांग की है।

Kangana Ranaut Emergency: कंगना रनौत को लगा झटका, अब 6 सितंबर को नहीं रिलीज  होगी Emergency, जानें कब तक मिलेगी हरी झंडी? | Kangana Ranaut Emergency:  Kangana Ranaut gets a shock, now

Bollywood News : बांग्लादेश में भी बैन हुई 'इमरजेंसी'

पंजाब के अलावा, कंगना रनौत की इस फिल्म को बांग्लादेश में भी प्रतिबंधित कर दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत और बांग्लादेश के बीच चल रहे हालिया मुद्दों के कारण फिल्म पर रोक लगाई गई है।

फिल्म की रिलीज और दर्शकों की प्रतिक्रिया पर नजर

'इमरजेंसी' 17 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। हालांकि, रिलीज से पहले ही इस फिल्म को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। अब देखना होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसी प्रतिक्रिया हासिल करती है और इसे दर्शकों से कैसा प्यार मिलता है।

कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' न केवल उनके अभिनय और निर्देशन की वजह से, बल्कि विवादों और राजनीतिक माहौल के कारण भी लोगों की उत्सुकता का केंद्र बनी हुई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019