Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Bollywood Khan's reaction : पहलगाम आतंकी हमले के बाद आया बॉलीवुड के Khan's का रिएक्शन, शाहरुख-सलमान-आमिर ने जताया शोक...

Bollywood Khans reaction : पहलगाम आतंकी हमले के बाद आया बॉलीवुड के Khans का रिएक्शन, शाहरुख-सलमान-आमिर ने जताया शोक...
X

Bollywood Khan’s reaction : पहलगाम आतंकी हमले के बाद आया बॉलीवुड के Khan’s का रिएक्शन, शाहरुख-सलमान-आमिर ने जताया शोक…

Bollywood Khan's reaction : मुंबई: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए भीषण आतंकी हमले ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। इस दर्दनाक घटना में 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे, और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह जघन्य हमला न केवल आम नागरिकों को, बल्कि बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों को भी गहरे सदमे में डाल गया है। इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस कृत्य की कड़ी निंदा की और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Bollywood Khan's reaction : शाहरुख खान ने जताया दुख और एकता का संदेश दिया

बॉलीवुड के किंग खान, शाहरुख खान ने इस घटना को लेकर अपनी भावनाएं ट्विटर के माध्यम से साझा कीं। उन्होंने लिखा, "पहलगाम में हुई इस दर्दनाक और अमानवीय घटना पर दुख और गुस्सा जाहिर करने के लिए शब्द भी कम पड़ रहे हैं। ऐसे समय में इंसान सिर्फ भगवान से प्रार्थना कर सकता है कि पीड़ित परिवारों को हिम्मत और शक्ति मिले। मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। उम्मीद है कि हम एक देश के तौर पर एकजुट होकर खड़े होंगे, मजबूती दिखाएंगे और इस घिनौने अपराध के खिलाफ न्याय पाएंगे।"

Bihar News: फंस गए बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान! बक्सर से उपभोक्ता आयोग  ने भेजा नोटिस, सामने आई बड़ी वजह - Bollywood superstar Shahrukh Khan is in  trouble Consumer ...

Bollywood Khan's reaction : सलमान खान ने कहा - कश्मीर अब नर्क बनता जा रहा है

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने भी इस हमले पर गहरी चिंता जताते हुए लिखा, "धरती का स्वर्ग कहे जाने वाला कश्मीर अब नर्क बनता जा रहा है। मासूम लोगों को निशाना बनाया जा रहा है, और यह देखकर दिल बहुत दुखी होता है। मेरी संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने अपनों को खोया है। एक भी बेगुनाह को मारना, पूरी कायनात को मारने के बराबर है।"

Bollywood Khan's reaction : आमिर खान प्रोडक्शंस की भावुक प्रतिक्रिया

आमिर खान प्रोडक्शंस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, "हमें पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले से गहरा सदमा और दुख पहुंचा है, जिसमें कई निर्दोष लोगों की जान चली गई और अनेक परिवारों को दर्द सहना पड़ा। हमारी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं।"

बॉलीवुड की इन भावनात्मक प्रतिक्रियाओं ने यह साबित कर दिया है कि जब बात देश की एकता और निर्दोषों के साथ हुए अन्याय की होती है, तो सिनेमा जगत भी पीछे नहीं रहता। इस समय पूरे देश की निगाहें हमले की जांच पर हैं और हर नागरिक न्याय की उम्मीद कर रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019