Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Bollywood actor Dharmendra Hospitalised: 89 साल के धर्मेंद्र की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, जानें ताजा हेल्थ अपडेट

Bollywood actor Dharmendra Hospitalised
X

Bollywood actor Dharmendra Hospitalised

मुंबई। Bollywood actor Dharmendra Hospitalised: बॉलीवुड के ही-मैन और जाने माने एक्टर धर्मेंद्र की शुक्रवार यानी 31 अक्टूबर को अचानक तबीयत बिगड़ने क्रैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार से जुड़े सूत्र की मानें, तो धर्मेंद्र के स्वास्थ्य में कोई गंभीर परेशानी नहीं है, उन्हें केवल उनके उम्र को ध्यान में रखते हुए एहतियाती तौर पर अस्पताल ले जाया गया है।

Bollywood actor Dharmendra Hospitalised: धर्मेंद्र अभी अपनी अपकमिंग फिल्म इक्कीस के प्रमोशन में व्यस्त हैं। श्रीराम राघवन की डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘इक्कीस’ में एक्टर अगस्त्य नंदा के दादा का किरदार निभाने वाले हैं. जो कि अरुण खेत्रपाल की कहानी पर बेस्ड है। बता दें कि साल 1971 के भारत-पाक युद्ध में अरुण खेत्रपाल को उनकी बहादुरी के लिए मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था. अरुण खेत्रपाल का किरदार अगस्त्य नंदा निभा रहे हैं, ये फिल्म दिसंबर में रिलीज होगी।

Bollywood actor Dharmendra Hospitalised: दी हैं सुपरहिट फिल्में

70-80 के दशक में धर्मेंद्र टॉप के एक्टर्स में शामिल थे, अभी भी इस उम्र में एक्टर फिल्मों में एक्टिव हैं। फिल्मों के अलावा एक्टर अपने सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और अपने फैंस से जुड़े रहते हैं। उन्होंने अपने समय में कई कमाल की फिल्में दी हैं। एक्टर को उनके फैंस की तरफ से ही-मैन का टैग भी मिला है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019