Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Black Magic : नौकरी से निकाले जाने का बदला : ऑफिस गेट पर काले जादू का सामान, काली गुड़िया और नींबू देख मचा हड़कंप

Black Magic : नौकरी से निकाले जाने का बदला : ऑफिस गेट पर काले जादू का सामान, काली गुड़िया और नींबू देख मचा हड़कंप
X

Black Magic : नौकरी से निकाले जाने का बदला : ऑफिस गेट पर काले जादू का सामान, काली गुड़िया और नींबू देख मचा हड़कंप

कर्नाटक : Black Magic : कर्नाटक के बेल्लारी जिले में स्थित कर्नाटक कोऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स फेडरेशन लिमिटेड (KMF) कंपनी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, नौकरी से निकाले गए कुछ कर्मचारियों ने बदला लेने के लिए कंपनी के गेट पर काले जादू का सहारा लिया।

Black Magic : कंपनी के गेट पर मिले रहस्यमय सामान

KMF के प्रशासनिक कार्यालय के गेट पर काली गुड़िया, नींबू, सिंदूर, नारियल, कद्दू और ताबीज जैसे सामान रखे गए। कद्दू में पांच कीलें ठोंकी गई थीं, जिससे यह और भी डरावना लग रहा था। इस घटना के बाद कंपनी के अन्य कर्मचारी डर और दहशत में हैं।

सोशल मीडिया पर दावे

सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि यह घटना हाल ही में नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों की नाराजगी का नतीजा है। बताया जा रहा है कि KMF ने हाल ही में 50 कर्मचारियों को आर्थिक संकट के चलते बाहर का रास्ता दिखाया था।

Black Magic

CCTV में कोई सुराग नहीं

कंपनी के बाहर लगे CCTV कैमरों की जांच में किसी संदिग्ध व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिला। गार्ड्स भी उस समय वहां मौजूद नहीं थे। यह घटना कंपनी के अंदर और बाहर चर्चा का विषय बन गई है।

वित्तीय संकट के चलते काले जादू का शक

KMF इस समय गंभीर वित्तीय संकट का सामना कर रही है। हालिया छंटनी के कारण कंपनी का माहौल तनावपूर्ण है। यह माना जा रहा है कि बदला लेने की भावना से यह कृत्य किया गया। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह काले जादू का कार्य किसने किया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019