Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

BJP's Workshop: भाजपा की कार्यशाला में अंतिम पंक्ति में बैठे दिखे प्रधानमंत्री मोदी; रवि किशन ने 'एक्स' पर साझा की तस्वीर

BJPs Workshop
X

BJP’s Workshop

BJP's Workshop: नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उपराष्ट्रपति चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है। इसके तहत संसद परिसर में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें सांसदों को चुनाव से संबंधित जानकारी दी गई। कार्यशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सादगी के साथ अंतिम पंक्ति में बैठे दिखे। गोरखपुर सांसद रवि किशन ने 'एक्स' पर उनकी तस्वीर साझा कर लिखा, "एनडीए सांसदों की कार्यशाला में आखिरी पंक्ति में बैठे पीएम मोदी, यही है भाजपा की शक्ति, जहां हर कोई कार्यकर्ता है।"

BJP's Workshop: कार्यशाला में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने जीएसटी सुधारों के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया, जिसे सांसदों ने पारित किया। जीएसटी सुधारों से कर का बोझ कम होगा और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। भाजपा को उम्मीद है कि इससे बिहार चुनावों में लाभ होगा। कार्यशाला में सांसदों की कार्यकुशलता बढ़ाने और पार्टी के इतिहास पर चर्चा हुई।

BJP's Workshop: पंजाब और अन्य राज्यों में बाढ़ के कारण 8 सितंबर को पीएम आवास पर प्रस्तावित एनडीए सांसदों का रात्रिभोज रद्द कर दिया गया। इससे पहले जेपी नड्डा द्वारा आयोजित रात्रिभोज भी रद्द हुआ था। पीएम मोदी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा और समीक्षा बैठक करेंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019