Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP के 64,871 बूथों पर BJP की मेगा मेंबरशिप ड्राइव....

MP के 64,871 बूथों पर BJP की मेगा मेंबरशिप ड्राइव....
X

MP के 64,871 बूथों पर BJP की मेगा मेंबरशिप ड्राइव….

भोपाल : भाजपा के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आज बुधवार को एमपी के सभी बूथों पर बीजेपी मेगा मेंबरशिप ड्राइव चला रही है।

प्रदेश के सभी 64871 बूथों पर 100-100 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा सहित पार्टी

पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि अलग-अलग बूथों पर आम लोगों को सदस्यता दिलाने पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल की नरेला विधानसभा के महामाई मंडल के बूथ क्रमांक 138 व 134 पर लोगों को बीजेपी की सदस्यता

दिलाई। CM डॉ मोहन यादव ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बचपन में माता-पिता गुजर गए। नाना के घर गए तो उनका भी देहावसान हो गया। मामा पढ़ाने लगे कुछ दिन बाद मामा भी चले गए

जिन्होंने अभावों में लगातार कष्ट ही कष्ट देखा। लेकिन अपनी प्रतिभा के बलबूते पर स्कूल, कॉलेज में गोल्ड मैडल हासिल किए। जीवन में प्रतिभा से संपन्न लेकिन, इतने कष्टों के बीच में बढ़कर आगे बढे़ उन्होंने निर्णय किया कि मैं

विवाह नहीं करुंगा। गरीब से गरीब की जिन्दगी बदलने के लिए राष्ट्रवादी दल बनाऊंगा। ये भाव लेकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय आगे बढ़े। सीएम ने कहा- मैं भले ही मुख्यमंत्री हूं लेकिन, पार्टी ने तय किया तो मैं प्रदेश के कार्यक्रम में गया।

जिले के कार्यक्रम में गया। फिर इंदौर में मंडल और ग्वालियर में शक्ति केन्द्र के कार्यक्रम में शामिल हुआ। और आज भोपाल में बूथ के कार्यक्रम में सदस्यता के लिए शामिल होने आया हूं। ये हमारी पार्टी का सिद्धांत भी है

और ये हमारे लिए पाथेय भी है। हम जो कहते हैं वो कर के दिखाते हैं। हर चीज को बोलने और भाषण की जरूरत नहीं हैं। क्योंकि सवाल बोलने का नहीं करके दिखाने का है। सीएम ने कार्यकर्ताओं से कहा- हम शाम तक ये सदस्यता

अभियान चलाएं। कोई घर नहीं जाएगा। सदस्यता में मप्र के संगठन और वीडी शर्मा की वजह से नया रिकॉर्ड बना है। सदस्यता अभियान में जिस प्रकार से उत्साह दिख रहा हैञ। हमारे कार्यकर्ता बूथ बूथ पर काम कर रहे हैं।

Raipur Breaking : राजधानी में बढ़ते अपराध को लेकर आईजी ने बुलाई आपात बैठक

हम सब भाजपा के राष्ट्रीय अभियान में शामिल हुए हैं। आज शाम तक जब सदस्यता का रिकॉर्ड बनेगा तो मप्र सभी राज्यों से आगे बढ़ेगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019