Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने की 10 नगर निगम महापौर प्रत्याशियों की घोषणा...जानें रायपुर प्रत्याशी का नाम

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने 10 नगर निगम महापौर प्रत्याशियों की घोषणा...जानें रायपुर प्रत्याशी का नाम
X

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने 10 नगर निगम महापौर प्रत्याशियों की घोषणा…जानें रायपुर प्रत्याशी का नाम

रायपुर : छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने आज प्रेसवार्ता के दौरान 10 नगर निगमों के महापौर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। इन प्रत्याशियों का चयन सामाजिक संतुलन और क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

महापौर पद के लिए घोषित प्रत्याशियों की सूची:

  1. रायपुर (सामान्य महिला): मीनल चौबे
  2. बिलासपुर (ओबीसी): पूजा विधानी
  3. दुर्ग (ओबीसी महिला)
    : अलका बाघमार
  4. कोरबा (सामान्य महिला): संजू देवी राजपूत
  5. धमतरी (सामान्य): जगदीश रामू रोहरा (प्रदेश महामंत्री)
  6. रायगढ़ (SC): जीवर्धन चौहान
  7. अंबिकापुर (ST): मंजूशा भगत
  8. चिरमिरी (सामान्य): राम नरेश राय
  9. जगदलपुर (सामान्य): संजय पांडे
  10. राजनांदगांव (सामान्य): मधुसूदन यादव

किरण देव का बयान
प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि यह चुनाव प्रदेश के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, "डबल इंजन की सरकार ने सभी वादों को पूरा किया है और विकास कार्यों में तेजी लाई है। बीजेपी प्रत्याशी निकाय क्षेत्रों में रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे।"

सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन का ध्यान
घोषित प्रत्याशियों में सभी वर्गों और समुदायों का ध्यान रखा गया है। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए कई महिलाओं को प्रत्याशी बनाया गया है।

चुनावी रणनीति
किरण देव ने कहा कि बीजेपी ने विकास और जनता के विश्वास के आधार पर चुनाव में उतरने की रणनीति बनाई है। उन्होंने यह भी बताया कि शेष पार्षदों और अन्य पदों के प्रत्याशियों की घोषणा जल्द की जाएगी।

निकाय चुनावों में बीजेपी का फोकस
बीजेपी की यह घोषणा चुनावी माहौल को गरमाने के साथ ही यह संकेत देती है कि पार्टी पूरी मजबूती के साथ निकाय चुनावों में उतरने को तैयार है। अब सभी प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्रों में प्रचार अभियान को तेज करने की तैयारी में जुट गए हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019