BJP MLAs meeting in Kolkata today: बंगाल में नई सरकार का रास्ता साफ, चुनाव आयोग ने गवर्नर को भेजा नोटिफिकेशन, बीजेपी विधायकों की बैठक आज, अब क्या करेंगी ममता बनर्जी,क्या है प्रावधान
BJP MLAs meeting in Kolkata today: नई दिल्ली/कोलकाता। West Bengal Politics: पश्चिम बंगाल में चुनावी प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव आयोग ने नई विधानसभा के गठन के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। यह अधिसूचना पश्चिम बंगाल के राज्यपाल को भेजी गई है, जिसके साथ ही राज्य में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 7 मई को स्वत: समाप्त हो जाएगा। अब अगला चरण सरकार गठन का है, जिस पर जल्द ही कार्रवाई शुरू होगी।
BJP MLAs meeting in Kolkata today: हालांकि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है। उन्होंने चुनाव को साजिश करार दिया है। साथ ही चुनाव आयोग पर बड़े आरोप भी लगाए हैं। हालांकि, चुनाव आयोग ने मतगणना में किसी तरह के हेरफेर से इनकार किया है। सीएम बनर्जी को भवानीपुर सीट से हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, उनकी अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस 100 सीटों का भी आंकड़ा नहीं छू सकी। भाजपा ने 293 में से 207 सीटें जीती हैं।
BJP MLAs meeting in Kolkata today: नई विधानसभा के गठन की अधिसूचना जारी करना संवैधानिक प्रक्रिया
चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नई विधानसभा के गठन की अधिसूचना जारी करना एक महत्वपूर्ण संवैधानिक प्रक्रिया होती है। इससे यह सुनिश्चित होता है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया सही तरीके से आगे बढ़े। इस कदम के बाद अब राज्य में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो जाएगी। राजनीतिक दल अपने-अपने स्तर पर बैठकों और रणनीति बनाने में जुट गए हैं, ताकि जल्द से जल्द सरकार का गठन किया जा सके।
BJP MLAs meeting in Kolkata today: बीजेपी मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक आज
West Bengal Politics: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद बुधवार को कोलकाता स्थित बीजेपी मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। बैठक में चुनाव में मिली जीत और मुख्यमंत्री पद के लिए संभावित उम्मीदवार के चयन पर मंथन होगा। इसी बीच 8 मई को केंद्रीय मंत्री अमित शाह कोलकाता आएंगे जहां भाजपा विधायक दल के नेता का चुनाव हो सकता है, जिसके बाद बीजेपी सरकार बनाने का दावा पेश करेगी।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


