Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

BJP Kerala: केरल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की उम्मदीवारों की दूसरी लिस्ट, 39 उम्मीदवारों के नाम का एलान, देखें

BJP New president
X

BJP New president

BJP Kerala: नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। इस सूची में 39 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही भाजपा अब तक कुल 86 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। पार्टी ने इस बार कई प्रमुख नेताओं को टिकट दिया है, जिनमें पूर्व भाजपा अध्यक्ष और मिजोरम के पूर्व राज्यपाल कुम्मनम राजशेखरन भी शामिल हैं।

BJP Kerala: इस सूची में भाजपा ने छह महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है। दोनों सूचियों को मिलाकर अब तक कुल 13 महिला प्रत्याशियों को टिकट दिया जा चुका है, जिससे पार्टी महिला भागीदारी बढ़ाने का संदेश दे रही है। केरल की 140 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल 2026 को मतदान होगा, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी।

BJP Kerala: भाजपा ने कोल्लम सीट से डॉ. एन प्रताप कुमार और कोंगद सीट से रेनू सुरेश को मैदान में उतारा है। वहीं, केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने धर्मदम विधानसभा क्षेत्र से एलडीएफ उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। BJP Kerala: गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने 15 मार्च को केरल समेत पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। इस दौरान केरल के साथ पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी में भी चुनाव कराए जाएंगे।



Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019