Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

BJP Foundation Day: छत्तीसगढ़ में 6 से 14 अप्रैल तक 'गांव चलो' सहित कई कार्यक्रम, यहाँ जानें पूरी डिटेल

BJP Foundation Day: छत्तीसगढ़ में 6 से 14 अप्रैल तक गांव चलो सहित कई कार्यक्रम, यहाँ जानें पूरी डिटेल
X

CG News

BJP Foundation Day: रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अपने स्थापना दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ में 6 से 14 अप्रैल 2025 तक विविध आयोजनों के साथ जश्न मनाएगी। इस दौरान हर बूथ और गाँव में कार्यकर्ता ध्वजारोहण करेंगे और सेल्फी सोशल मीडिया पर साझा करेंगे। इसके साथ ही स्वच्छ भारत अभियान, गांव चलो अभियान और कार्यकर्ता सम्मेलन जैसे कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

BJP Foundation Day: 6-7 अप्रैल: ध्वजारोहण और विशेष आयोजन
6 अप्रैल (रविवार) और 7 अप्रैल को प्रदेश स्तर पर विशेष कार्यक्रम होंगे। कार्यकर्ता गाँव-गाँव में बीजेपी का झंडा फहराएंगे और सेल्फी सोशल मीडिया पर पोस्ट करेंगे। रायपुर स्थित बीजेपी मुख्यालय में भी एक खास आयोजन होगा, जिसमें प्रदेश के वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे।

BJP Foundation Day: 8-9 अप्रैल: सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन
8 और 9 अप्रैल को सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें पार्टी के प्रमुख नेता शामिल होंगे। मंडल स्तर पर तैयारियों के लिए दिशा-निर्देश जारी हो चुके हैं और कार्यकर्ता जोर-शोर से जुटे हैं।

BJP Foundation Day: 10-12 अप्रैल: गांव चलो अभियान
10 से 12 अप्रैल तक 'गांव चलो अभियान' चलेगा। इस दौरान बीजेपी नेता और कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों से संवाद करेंगे। ग्रामीणों को पार्टी की नीतियों, सरकार की योजनाओं और इसके इतिहास की जानकारी दी जाएगी।

BJP Foundation Day: 13-14 अप्रैल: स्वच्छ भारत अभियान
13 और 14 अप्रैल को स्वच्छ भारत अभियान के तहत डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं के आसपास सफाई होगी। साथ ही लोगों को अंबेडकर के संविधान और देश के प्रति योगदान के बारे में बताया जाएगा, ताकि नागरिकों में जागरूकता बढ़े।

BJP Foundation Day: 15 अप्रैल: अंबेडकर जयंती पर गोष्ठी
15 अप्रैल को डॉ. अंबेडकर की जयंती पर एक गोष्ठी होगी, जिसमें उनके योगदान पर चर्चा होगी। बीजेपी ने हर बूथ पर कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला लिया है। प्रदेश अध्यक्ष और अन्य नेता इन आयोजनों में मौजूद रहेंगे। यह अभियान जनसंपर्क बढ़ाने के साथ सामाजिक जागरूकता को भी बढ़ावा देगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019