BJP Big Statement : भ्रष्टाचार के स्लीपर सेल की असली सरगना हैं ममता बनर्जी : बीजेपी

BJP Big Statement : भ्रष्टाचार के स्लीपर सेल की असली सरगना हैं ममता बनर्जी : बीजेपी
BJP Big Statement : भ्रष्टाचार के स्लीपर सेल की असली सरगना हैं ममता बनर्जी : बीजेपी
जफर इस्लाम, भाजपा
BJP Big Statement : शिक्षक भर्ती घोटाले में कलकत्ता हाई कोर्ट के फैसले के बाद बीजेपी ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर सीधा हमला बोला है और आरोप लगाया है कि पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार के स्लीपर सेल की असली सरगना (ममता बनर्जी) हैं… आज उजागर हो गया है…
BJP Big Statement : बीजेपी ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से तुरंत अपने पद से इस्तीफा देने की भी मांग की है… बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम ने पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए ममता बनर्जी पर सीधा हमला बोला और कहा
कि अब तक ममता बनर्जी अपने भ्रष्ट नेताओं और मंत्रियों को बचाती नजर आ रही थीं, लेकिन कलकत्ता हाई कोर्ट के फैसले ने अब उन्हें मजबूर कर दिया है… उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार के स्लीपर सेल की असली नेता ममता बनर्जी हैं और आज वह बेनकाब हो गयी हैं…
आज पूरा पश्चिम बंगाल शर्मसार है, हाई कोर्ट के फैसले के बाद ममता बनर्जी को अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है और उन्हें तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।


