Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Bitcoin Fraud Case : रायपुर में ED की दबिश, 6600 करोड़ क्रिप्टो करेंसी घोटाले की हो रही जांच

Bitcoin Fraud Case : रायपुर में ED की दबिश, 6600 करोड़ क्रिप्टो करेंसी घोटाले की हो रही जांच
X

Bitcoin Fraud Case : रायपुर में ED की दबिश, 6600 करोड़ क्रिप्टो करेंसी घोटाले की हो रही जांच

Bitcoin Fraud Case : रायपुर : रायपुर में आर्थिक अपराध शाखा (ED) ने बिटकॉइन घोटाले के मामले में एक बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई कारोबारी गौरव मेहता के घर पर की जा रही है, जहां ED के अधिकारियों ने छापेमारी की। इस मामले में सीबीआई भी शामिल हो गई है, और उनके अधिकारी भी गौरव मेहता के घर पहुंचे हैं। जानकारी के अनुसार, यह छापेमारी 6600 करोड़ रुपये के क्रिप्टोकरेंसी घोटाले

की जांच के तहत की जा रही है। ED ने इस दौरान हार्ड डिस्क और लैपटॉप को जब्त किया है, जिससे इस घोटाले से जुड़े महत्वपूर्ण सबूत जुटाए जा सकें। यह कार्रवाई इस बात का संकेत है कि जांच एजेंसियाँ इस मामले में गंभीरता से काम कर रही हैं और आगे की कार्रवाई की संभावना बनी हुई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019