Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Birthday Special : अनूप सोनी, 50वें जन्मदिन पर जानिए उनके करियर की अनसुनी बातें...

Puja Rahi
Birthday Special : अनूप सोनी, 50वें जन्मदिन पर जानिए उनके करियर की अनसुनी बातें...
X

Birthday Special : अनूप सोनी, 50वें जन्मदिन पर जानिए उनके करियर की अनसुनी बातें…

Birthday Special : अनूप सोनी, जो राज बब्बर के दामाद हैं, ने टीवी, फिल्मों और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपनी खास पहचान बनाई है। आज 30 जनवरी को अनूप अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके करियर और जीवन से जुड़ी कई दिलचस्प बातें हैं, जो उन्हें खास बनाती हैं।Anup Soni Becomes Victim To Deepfake, Crime Patrol Host Warns Everyone To be Alert | Times Now

टीवी से बनाई अलग पहचान

अनूप सोनी ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल्स से की और धीरे-धीरे दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाई। उन्होंने ‘सी हॉक्स’, 'साया', ‘शांति’, ‘रात होने को है’ और ‘कहानी घर-घर की’ जैसे लोकप्रिय शोज में काम किया।

लेकिन ‘क्राइम पेट्रोल शो ने उनकी लोकप्रियता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया। शो में उनके बोले गए डायलॉग "सावधान रहिए, सतर्क रहिए" को लोगों ने खूब पसंद किया, जिससे वे घर-घर में पहचाने जाने लगे।

फिल्मों में नहीं चला जादू

टीवी पर शानदार सफलता के बावजूद अनूप सोनी का फिल्मी करियर ज्यादा सफल नहीं रहा। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन वह सफलता हासिल नहीं कर सके जो उन्हें टीवी से मिली।

व्यक्तिगत जीवन और परिवार

अनूप सोनी का जन्म 30 जनवरी 1975 को पंजाब में हुआ था। उन्होंने 2011 में जूही बब्बर से शादी की, जो दिग्गज अभिनेता राज बब्बर की बेटी हैं।

Birthday Special

ओटीटी पर भी शानदार प्रदर्शन

हाल के वर्षों में अनूप सोनी ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। वे वेब सीरीज और डिजिटल शो में अपने अभिनय से प्रभावित कर रहे हैं।

अनूप सोनी ने टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी अलग पहचान बनाई, हालांकि फिल्मों में वह उतनी सफलता हासिल नहीं कर सके। ‘क्राइम पेट्रोल’ के जरिए वह आज भी दर्शकों के दिलों में बसे हुए हैं। उनके अभिनय और आवाज का जादू आज भी लोगों को सतर्क और सावधान रहने का संदेश देता है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019