Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Bird Flu : छत्तीसगढ़ के इस जिले में बर्ड फ्लू का खतरा, अलर्ट मोड में प्रशासन, इलाका बना क्वारंटाइन जोन

Bird Flu
X

Bird Flu : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद हड़कंप मच गया है। संक्रमण के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र को तत्काल प्रभाव से क्वारंटाइन जोन घोषित कर दिया है और पूरे इलाके में सख्ती बढ़ा दी गई है।

Bird Flu : स्वास्थ्य विभाग ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जिला रैपिड रिस्पांस टीम (DRRT) का गठन किया है, जो 24 घंटे निगरानी कर रही है। पोल्ट्री फार्म से जुड़े कर्मचारियों और वहां रहने वाले लोगों को एहतियातन आइसोलेट कर दिया गया है, ताकि संक्रमण इंसानों तक न पहुंचे। विभाग की टीमों द्वारा संदिग्ध लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।

Bird Flu : साथ ही, पूरे क्षेत्र में घर-घर जाकर स्वास्थ्य सर्वे किया जा रहा है, ताकि किसी भी संभावित मामले की समय रहते पहचान हो सके। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी पक्षी की अचानक मौत या असामान्य गतिविधि की सूचना तुरंत दें। फिलहाल हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है और संक्रमण को फैलने से रोकने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019