Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Bilaspur Rape Case : स्पा सेंटर के मालिक ने युवती से किया रेप.....

Bilaspur Rape Case
X

Bilaspur Rape Case

Bilaspur Rape Case

Bilaspur Rape Case : बिलासपुर : बिलासपुर_शहर में फिर एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस बार एक युवती से स्पा सेंटर के मालिक ने रेप किया है। युवती का आरोप है कि उसे शराब पिलाकर उससे स्पा सेंटर के कमरे में दुष्कर्म किया गया।

Exit Poll 2024 : बदला निर्णय ..अब एग्जिट पोल की डिबेट में शामिल होंगे कांग्रेस नेता…

Bilaspur Rape Case : पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।शहर में बिना सत्यापन बड़ी मात्रा में स्पा और मसाज सेंटर संचालित हो रहे हैं। यहां काम करने वाली बाहरी युवतियों का भी वेरिफिकेशन नही किया जाता है। शहर में संचालित तमाम स्पा और मसाज सेंटरों में अलग-अलग राज्यों की युवतियां काम कर रही हैं।

Bilaspur Rape Case

पर पुलिस इन जगहों पर जाकर वहां का सत्यापन कभी नही करती। जिसका बेजा फायदा स्पा सेंटर के संचालक उठा रहे। इसी कड़ी में शहर के व्यापार विहार में संचालित एक स्पा सेंटर में काम करने वाली लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद तारबाहर पुलिस ने स्पा सेंटर के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।

Lok Sabha Election Result 2024 : किसके सिर सजेगा सत्ता का ताज, चंद घंटो का इंतजार…..

युवती का आरोप है कि शराब के नशे में सेंटर के मालिक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी ने युवती को केस वापस लेने का काफी दबाव बनाया। थाने में सुबह से लेकर दोपहर तक आरोपी विश्वजीत सिंह गुप्ता युवती से समझौता का प्रयास कर रहा था,लेकिन युवती नही मानी और उसने इस मामले में अपना रुख कड़ा रखा।

पीड़ित युवती दिल्ली की रहने वाली है। उसके बयान के बाद तारबाहर पुलिस ने दुष्कर्मी विश्वजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस अब घटना स्थल पर जाकर पूरे मामले की जांच करेगी। बहरहाल इस पूरे मामले में पुलिस की भी भूमिका संदिग्ध देखी जा रही है। शहर में कुकुरमुत्तों की तरह उग आए स्पा सेंटर पर कभी भी पुलिस की जांच कार्यवाही नहीं होती।इसी का यह नतीजा है कि अब स्पा सेंटर से दुष्कर्म की घटना सामने आई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019