Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

बिलासपुर पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 35 लाख की संपत्ति जब्त....

बिलासपुर पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 35 लाख की संपत्ति जब्त....
X

बिलासपुर पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 35 लाख की संपत्ति जब्त….

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एंड-टू-एंड फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन के तहत एनडीपीएस एक्ट के तहत गिन्नी जांगड़े उर्फ गोदावरी की संपत्ति अटैच की है। सफेमा कोर्ट के आदेश पर 35 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है।

गिन्नी जांगड़े के खिलाफ की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने बिलासपुर के दो प्लॉट, ICICI बैंक की लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी और अन्य संपत्तियों को जब्त किया है, जिनकी कुल कीमत 40 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है।

यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ में एनडीपीएस के तहत सफेमा कोर्ट की पहली बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। मामले में अन्य 15 आरोपियों की संपत्तियों की जांच अभी जारी है, जिससे पुलिस नशे के खिलाफ अपनी कड़ी कार्रवाई को और प्रभावी बनाने की कोशिश कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019