Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Bilaspur News : उपराष्ट्रपति का बिलासपुर दौरा, गुरुघासीदास विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल...

Bilaspur News : उपराष्ट्रपति का बिलासपुर दौरा, गुरुघासीदास विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल...
X

बिलासपुर: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बुधवार को बिलासपुर के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे गुरुघासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के 11वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे। उनके साथ उनकी पत्नी सुदेश धनखड़ भी रहेंगी। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शिरकत करेंगे।

इस दीक्षांत समारोह में सत्र 2022-23 और 2023-24 के स्नातक, स्नातकोत्तर और पत्रोपाधी में उत्तीर्ण कुल 5859 छात्रों को उपाधि प्रदान की जाएगी। इसके अलावा, 2022-23 और 2023-24 की प्रवीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले क्रमशः 78 और 77 छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय स्वर्ण मंडित पदक, दानदाता पदक, गुरु घासीदास पदक और कुलाधिपति पदक सहित कुल 85 पदक दिए जाएंगे। इस अवसर पर 122 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि भी प्रदान की जाएगी।

उपराष्ट्रपति धनखड़ इस दौरान करीब एक घंटे तक कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019