Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Bilaspur News : आर्थिक तंगी के जूझ रही निशा यादव का सपना अब होगा साकार...सीएम साय ने की फोन पर बात...पढ़े पूरी स्टोरी

Uma Verma
Bilaspur News : आर्थिक तंगी के जूझ रही निशा यादव का सपना अब होगा साकार...सीएम साय ने की फोन पर बात...पढ़े पूरी स्टोरी
X

Bilaspur News : आर्थिक तंगी के जूझ रही निशा यादव का सपना अब होगा साकार…सीएम साय ने की फोन पर बात…पढ़े पूरी स्टोरी

Bilaspur News : बिलासपुर : आर्थिक तंगी के जूझ रही निशा यादव का सपना साकार होगा निशा अब अपने सपने को पुरा कर सकेगी निशा यादव बिलासपुर में रहती हैं निशा के पिता ऑटो ड्राइवर हैं ऑटो चलाकर पूरे परिवार का पेट भरते हैं निशा एक पर्वतारोही हैं आर्थिक तंगी के चलते वो अफ्रीका नहीं जा पा रहीं थीं सीएम को जैसे ही इस बात की जानकारी मिली मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खुद फोन कर

पर्वतारोही निशा यादव से बात की. सीएम ने कहा "मैं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोल रहा हूं." क्या आप अफ्रीका की सबसे ऊंची पहाड़ की चोटी किलिमंजारों पर तिरंगा फहराना चाहती हैं. निशा यादव ने कहा कि उसका सपना है भारत का तिरंगा किलिमंजारों पर लहराने का. आर्थिक तंगी के चलते वो आगे का सफर तय नहीं कर पा रही...

निशा ने सीएम को बताया कि उसके पिता ऑटो चलाकर पूरे परिवार का पेट भरते हैं उनके पिता के पास इतने पैसें नहीं हैं कि वो अफ्रीका के किलिमंजारों तक जा सके सीएम ने कहा कि आप बिल्कुल भी चिंता मत करिए आप छत्तीसगढ़ की बेटी हैं. आपका सपना हम पूरा करेंगे. किलिमंजारों जाने की फीस और खर्च आपको सरकार देगी छत्तीसगढ़ की बेटी भारत का तिरंगा किलिमंजारो में लहराए ये

हमारे लिए गौरव की बात हैं सीएम ने कहा कि आपकी आर्थिक मदद के लिए सरकार खड़ी है. जब आपको जरुरत होगी हम पूरी व्यवस्था करेंगे. सीएम ने कहा कि आर्थिक तंगी आपकी राह में बाधा नहीं बनेगी ये मैं विश्वास दिलाता हूं.

सीएम विष्णु देव साय का फोन पर निशा की खुशी का ठिकाना नहीं है. निशा ने बताया कि सीएम का फोन आया तो उसे पहली बार यकीन ही नहीं हुआ. खुद सीएम ने कहा कि आपको जो भी आर्थिक मदद की जरुरत है मुझे बताएं, हम आपकी मदद के लिए तैयार हैं.

सीएम विष्णु देव साय ने पर्वतारोही निशा यादव से उनके अबतक के सफर के बारे में पूछा. निशा ने बताया कि वो यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर भी चढ़ाई कर चुकी है. माउंड एलब्रुश पर चढ़ने के दौरान उसे कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा. निशा ने कहा कि पहाड़ की चोटी पर पहुंचकर भारतीय तिरंगा लहराना गर्व से भर देता हैं

VO_पर्वतारोही निशा यादव ने सीएम को बताया कि वो किलिमंजारों पर विजय हासिल करने के बाद वो माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करना चाहती है. सीएम ने निशा यादव के हौसले को बढ़ाते हुए कहा कि आप अपनी प्रैक्टिस और आगे की यात्रा के लिए तैयारी करिए.

छत्तीसगढ़ की सरकार आपकी हर तरह की मदद के लिए तैयार खड़ी है. निशा ने कहा कि आपकी मदद से अब मेरा सपना पूरा होगा. सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ की बेटियों पर हमें गर्व है. मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं...


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019