Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Bilaspur News : राज्य महिला आयोग अध्यक्ष किरणमयी नायक के खिलाफ शिकायत...जानें मामला

Bilaspur News
X

Bilaspur News

बिलासपुर। Bilaspur News : नगर निगम चुनाव के बीच राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक पर आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप लगे हैं। बीजेपी की मेयर प्रत्याशी पूजा विधानी के चुनाव अभिकर्ता ने निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई है

Bilaspur News : जिसमें किरणमयी नायक पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद नायक के पक्ष में प्रचार करने और संवैधानिक पद के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया है।

शिकायत में क्या...

शिकायतकर्ता के अनुसार, किरणमयी नायक अपने संवैधानिक पद पर रहते हुए चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास कर रही हैं। आरोप है कि उन्होंने कांग्रेस के पक्ष में प्रचार कर स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की।

राजनीतिक माहौल गरमाया

बिलासपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासत गरमा गई है। इस शिकायत के बाद राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। बीजेपी ने इसे चुनावी प्रक्रिया में हस्तक्षेप बताया है, जबकि कांग्रेस इस मामले पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

निर्वाचन आयोग की भूमिका

शिकायत दर्ज होने के बाद अब यह देखना अहम होगा कि निर्वाचन आयोग इस पर क्या रुख अपनाता है। क्या इस मामले में कोई जांच होगी या इसे राजनीतिक बयानबाजी माना जाएगा, यह आगामी दिनों में साफ होगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019