Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Bilaspur News : पेड़ में फांसी लगाकर सुसाइड कर रहा था युवक...फिर अचानक....

Bilaspur News : पेड़ में फांसी लगाकर सुसाइड कर रहा था युवक...फिर अचानक....
X

Bilaspur News : पेड़ में फांसी लगाकर सुसाइड कर रहा था युवक…फिर अचानक….

बिलासपुर। Bilaspur News : तखतपुर के जराहगांव थाना क्षेत्र में एक युवक आत्महत्या करने की कोशिश कर रहा था। युवक ने पेड़ पर फांसी का फंदा लगा लिया था, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसकी जान बचा ली।

Bilaspur News : जानकारी के मुताबिक, युवक मानसिक तनाव से गुजर रहा था और शराबी कहे जाने से आहत था। इसी वजह से उसने आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस को सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची और युवक को फंदे से उतारकर सुरक्षित बचा लिया।

प्राथमिक जांच में पता चला है कि युवक को बार-बार शराबी कहकर ताने दिए जाते थे, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान था। इसी मानसिक दबाव के कारण उसने यह खतरनाक कदम उठाने की कोशिश की।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सूझबूझ के साथ युवक को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस ने युवक को समझाइश दी और उसकी मानसिक स्थिति को देखते हुए परिजनों के सुपुर्द कर दिया।पुलिस ने अपील की है कि किसी भी व्यक्ति को मानसिक रूप से आहत करने वाले शब्दों से बचें और यदि कोई व्यक्ति तनाव में हो, तो उसकी मदद करें। जरूरत पड़ने पर पुलिस या संबंधित हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019