Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Bilaspur News : 2 तस्कर रेलवे पुलिस के हत्थे चढ़े, पिंजरे में कैद 120 तोते बरामद....

Bilaspur News : 2 तस्कर रेलवे पुलिस के हत्थे चढ़े, पिंजरे में कैद 120 तोते बरामद....
X

Bilaspur News : 2 तस्कर रेलवे पुलिस के हत्थे चढ़े, पिंजरे में कैद 120 तोते बरामद….

Bilaspur News : बिलासपुर : बिलासपुर में दो तोता तस्कर रेलवे पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। जिनसे पिंजरे में कैद 120 तोते बरामद हुए हैं। इनमें कुछ परिंदे घायल स्थिति में है।

परिंदों को वन विभाग के सुपुर्द कर आरोपी तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। दरअसल, आरपीएफ की टीम ने स्कॉटिंग के दौरान एक व्यक्ति के पास से पिंजरे में बंद सैकड़ों परिंदों को बरामद किया।

पूछताछ में पता चला कि, आरोपी प्रकाश यादव कटनी, शहडोल से बिलासपुर तोता की तस्करी कर रहा था। यहां शहर के अशोक नगर में रहने वाले सलीम शेख के लिए वो तोता ला रहा था।

Bilaspur News

शहडोल वन विभाग की टीम ने पहले तो प्रकाश यादव के निशानदेही पर कटनी में उसके बताए ठिकाने में छापा मारा, जहाँ से 70 नग और उसके कब्जे से 50 नग तोता जब्त किया गया।

CG Breaking : अमेरिका के दस दिवसीय यात्रा से लौटे उपमुख्यमंत्री अरुण साव…रायपुर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत…देखें वीडियो

जिसके बाद आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर लेकर शहडोल वन विभाग की टीम बिलासपुर पहुँची। यहां बिलासपुर वन विभाग के टीम के साथ तोता बेचने वाले के घर मे उन्होंने दबिश देकर सलीम शेख को भी गिरफ्तार कर लिया।

अग्रिम कार्यवाही के लिए आरोपी को बिलासपुर वन मंडल कार्यालय लाया गया। यहां वैधानिक कार्यवाही करने के बाद परमिशन लेकर टीम आरोपी सलीम शेख को अपने साथ लेकर शहडोल रवाना हो गई।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019