Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Bilaspur News : डायरिया से पीड़ित 19 वर्षीय युवती की मौत..

Bilaspur News
X

Bilaspur News

Bilaspur News

Bilaspur News : बिलासपुर ; बिलासपुर में डायरिया लगातार अपने पैर पसार रहा है।डायरिया से सबसे ज्यादा ग्रामीण क्षेत्र के लोग प्रभावित हो रहे हैं रतनपुर, मस्तूरी और बिल्हा में डायरिया के 50 से अधिक लोग प्रभावित हैं।

Corruption In Manrega scheme : मनरेगा योजना में शिक्षकों को भी दिखाया जा रहा है मजदूर, मुर्दे भी कर रहे काम…पढ़े पूरी स्टोरी

Bilaspur News : रतनपुर, बिल्हा और मस्तूरी क्षेत्र में डायरिया के मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।लोगों में उल्टी-दस्त की समस्या देखी जा रही है, जिससे उनके शरीर में कमजोरी आ रही है। प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने कैंप लगाकर डोर टू डोर सर्वे कर रहे हैं।

Bilaspur News

नेवसा में रहने वाली डायरिया पीड़ित 19 वर्षीय नेहा धीवर का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है, जहां उसकी मौत हो गई।स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रभावित इलाकों के 500 से अधिक घरों का सर्वे किया गया है। इस दौरान मरीजों की संख्या में कमी आई

President Daupadi Murmu : राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू का अलग अंदाज, बैडमिंटन खेलते वीडियो वायरल

लेकिन डायरिया का प्रकोप थम नहीं सका है। रतनपुर में 13 नए मरीज और बिल्हा व मस्तूरी इलाके में 17 डायरिया मरीज सामने आए। वहीं 47 लोगों के स्वस्थ होने पर उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।डायरिया फैलने का मुख्य कारण यहां के दूषित पानी बताया जा रहा

है। यहां के नल कनेक्शन नालियों से होकर गुजरती है, जिसमें पाइप में नाली का गंदा पानी भी आ रहा है। कलेक्टर ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को तत्काल पाइपलाइन को सुधारने और नगर में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019