Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Bilaspur News : प्रदेश की सभी 11 सीट जीतने का दावा...

Bilaspur News : प्रदेश की सभी 11 सीट जीतने का दावा...
X

Bilaspur News : प्रदेश की सभी 11 सीट जीतने का दावा…

Bilaspur News : बिलासपुर : भाजपा प्रत्याशी की नामांकन रैली में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय.. प्रदेश की सभी 11 सीटों को जीतने का किया दावा..

Bilaspur News : बिलासपुर : लोकसभा चुनाव को के तीसरे चरण को लेकर नामांकन दाखिल की प्रक्रिया पूरी की जा रही है.. वहीं आज बिलासपुर लोकसभा प्रत्याशी के नामांकन रैली में शामिल होने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बिलासपुर पहुंचे

जहां उन्होंने छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीट को जीतने का दावा किया.. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को लेकर जिस तरह राज्य सरकार ने काम किया है, इससे पूरे प्रदेश में उत्साह का माहौल है

और मतदाता भाजपा के साथ जुड़ चुके हैं, बिलासपुर प्रत्याशी तोखन साहू भी भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे.. कांग्रेस पर हमला करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब कांग्रेस हारने लगती है तो ईवीएम को बहाना बनाती है

और जहां पर चुनाव जीतती है वहां ईवीएम की वाह वाही करती है.. छत्तीसगढ़ की जनता प्रधानमंत्री मोदी के कामों को लेकर संतुष्ट है और लोकसभा चुनाव में 400 पार के नारे को पूरा करने में भारतीय जनता पार्टी का साथ देगी..

लोकसभा नामांकन रैली सभा के दौरान कांग्रेस के सीनियर पार्षद विष्णु यादव ने आज भाजपा का दामन थाम लिया बता दे की कुछ दिनों पहले ही कांग्रेस पार्टी से बगावत करते हुए विष्णु यादव ने नामांकन फार्म खरीदा था जिसके बाद आज उन्होंने भाजपा में प्रवेश कर लिया..


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019