Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Bilaspur High Court : समर वेकेशन खत्म होने के बाद हाई कोर्ट में कल से सभी बेंचो में नियमित सुनवाई होगी शुरू....

Uma Verma
Bilaspur High Court
X

Bilaspur High Court

Bilaspur High Court

Bilaspur High Court : बिलासपुर : बिलासपुर_ समर वेकेशन खत्म होने के बाद अब हाई कोर्ट में कल से सभी बेंचो में नियमित सुनवाई शुरू की जा रही है। इसके लिए रोस्टर भी जारी हो गया है। तीन डिविजन और 15 सिंगल बेंचों में सुनवाई की जाएगी। इसमें चार स्पेशल बेंच है।

ED Raid In Bagbahra : बागबाहरा में ईडी की टीम ने दी दबिश…

Bilaspur High Court : दरअसल हाई कोर्ट में मई के तीसरे सप्ताह से समर वेकेशन शुरू हो गए थे लगातार चार सप्ताह तक यहां अवकाश रहा। इस दौरान हर सप्ताह अलग से वेकेशन से जजो को अलग-अलग बेंचों के तौर पर निर्धारित किया गया था।

सोमवार और शुक्रवार को वेकेशन बेंच में जरूरी मामलों की सुनवाई की जाती थी चीफ जस्टिस के निर्देश पर इस बार सिंगल बेंच के अलावा डिवीजन बेंच की व्यवस्था भी अवकाश में रखी गई थी।

Narendra Modi Oath Ceremony : नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ के साथ रचने जा रहें इतिहास….

Bilaspur High Court

प्रकरणों की प्रकृति के अनुसार उन्हें अलग-अलग बेंचो में सुनवाई के लिए निर्धारित किया जाता रहा। वेकेशन में भी कुछ महत्वपूर्ण मामलों में हाईकोर्ट ने निर्णय दिया। करीब 1 माह के अवकाश के बाद कल हाई कोर्ट में नियमित काम का शुरू हो रहा है चीफ जस्टिस की फर्स्ट

डिविजन बेंच समिति कुल तीन डिवीजन बेंचो में नियमित सुनवाई शुरू की जा रही है। इसके अलावा 15 सिंगल बेंचो को भी निर्धारित किया गया है।इनमे से पहली स्पेशल बेंच में स्वयं चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा सुनवाई करेंगें उनके अलावा तीन और स्पेशल बेंच भी रखी गई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019