Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Bilaspur Crime : बंद कमरे में मिली छात्रा की लाश......

Bilaspur Crime : बंद कमरे में मिली छात्रा की लाश......
X

Bilaspur Crime : बंद कमरे में मिली छात्रा की लाश……

बिलासपुर। Bilaspur Crime : शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक प्राइवेट हॉस्टल में रह रही UPSC की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्रा का शव उसके बंद कमरे में मिला, जिससे हॉस्टल में हड़कंप मच गया।

Bilaspur Crime : प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका कोरिया जिले की रहने वाली थी और संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तैयारी कर रही थी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि छात्रा की तबीयत कुछ दिनों से खराब थी, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने हॉस्टल प्रबंधन और साथी छात्रों से पूछताछ शुरू कर दी है।अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल, पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019