Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Bilaspur Breaking : फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में लापरवाही : ड्यूटी में तैनात जवानो के खाने में निकला कीड़ा, देखें वीडियो

Bilaspur Breaking : फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में लापरवाही : ड्यूटी में तैनात जवानो के खाने में निकला कीड़ा, देखें वीडियो
X

Bilaspur Breaking फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में लापरवाही ड्यूटी में तैनात जवानो के खाने में निकला कीड़ा

बिलासपुर : Bilaspur Breaking : बिलासपुर में छत्तीसगढ़ वनरक्षक के पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। बहतराई स्टेडियम में चल रही भर्ती के दौरान ड्यूटी पर तैनात जवानों को परोसा गया खाना खाने योग्य नहीं था। जवानों के खाने में जिंदा कीड़े निकले, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

खराब खाना परोसा गया
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जवानों को परोसा गया भोजन खराब था और उसमें जिंदा कीड़े चल रहे थे। यह घटना भर्ती प्रक्रिया की व्यवस्थाओं की गंभीर लापरवाही को उजागर करती है। जवानों ने इस मामले को लेकर विरोध जताया और वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन को इस पर प्रतिक्रिया देनी पड़ी।

प्रशासन पर सवाल
इस घटना से प्रशासन की ओर से भर्ती प्रक्रिया और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की देखभाल की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। अब इस मामले में जांच की मांग की जा रही है और उचित कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019