Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Bilaspur : नए साल के जश्न के लिए बिलासपुर तैयार, हुड़दंगियों पर की जाएगी कड़ी कार्रवाई..

Bilaspur : नए साल के जश्न के लिए बिलासपुर तैयार, पुलिस सतर्क...
X

Bilaspur : नए साल के जश्न के लिए बिलासपुर तैयार, पुलिस सतर्क…

बिलासपुर : बिलासपुर के लोग नए साल के जश्न की तैयारियो में जुटे है, होटल, पिकनिक स्पाट सहित शहर की पॉश कॉलोनियों और मोहल्लो में देर रात तक पार्टियाँ होंगी, जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन भी तैयारियों में लगा है, अश्लील डांस, शराबखोरी और हुड़दंगियों पर कार्रवाई के लिए टीम बनाई गई है, जो सुरक्षा व्यवस्था पर अपनी नज़र रखेगी

नए साल का जश्न मनाने सभी उत्साहित है. पुराने साल की विदाई और नए साल के स्वागत की तैयारियां चल रही है. शहर के होटल, रेस्टोरेंट, डिस्को में न्यू ईयर सेलिब्रेशन को खास बनाने बाहर से कलाकार बुलाये ही जा रहे है. मोहल्ले, कालोनियों में भी न्यू ईयर पार्टी का प्लान बनाया है. इसे लेकर युवाओं में खासा उत्साह है और वे अपने दोस्तो व परिवार के साथ नए साल का स्वागत करने तैयारी कर रहे है।

शहर में थार्टी फर्स्ट की देर रात तक चलने वाली पार्टी, शराब पीकर हुडदंग करने, यातायात के नियमो का उल्लंघन करने वालो और किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए शहर को तीन जोन में बांटा गया है, और 12 पेट्रोलिंग पार्टियां बनाई गई है, तीनो जोन के अलावा महत्व्पूर्ण चौक-चौराहों पर पुलिस व यातायात के अधिकारी/कर्मचारी समेत 200 पुलिस बल तैनात रहेंगे। ताकि अश्लीलता, शराबखोरी और असामाजिक तत्वो पर नकेल कसा जा सके। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आयोजको को समय का ध्यान रखने सख्त हिदायत दी गयी है।

नए साल के लिए जहाँ लोगो ने जश्न की पूरी तैयारी कर रखी है, तो पुलिस भी असामाजिक तत्वो पर लगाम कसने तैयार है, और नियमो का उल्लंघन करने वालो को सबक सिखाया जायेगा ।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019