Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Bilaspur ASI Suspend: ASI निलंबित, NTPC के कर्मचारी के जहर खाने के मामले में प्रताड़ना का आरोप

CG Police Suspended: Negligence in investigation proved costly, Siliari outpost in-charge suspended
X

CG Police Suspended: Negligence in investigation proved costly, Siliari outpost in-charge suspended

Bilaspur ASI Suspend: बिलासपुर। बिलासपुर के सीपत थाने में पदस्थ एएसआई पर वसूली का आरोप लगाकर एनटीपीसी के कर्मचारी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की शिकायत मिलने पर एसएसपी रजनेश सिंह ने एएसआई को निलंबित कर दिया है।

Bilaspur ASI Suspend: जानकारी के अनुसार एनटीपीसी के एचआर विभाग में पदस्थ धीरेंद्र मंजारे (35) रविवार को शराब लेने के लिए दुकान गए थे। जब वे शराब लेकर लौट रहे थे तभी सीपत थाने के जवानों ने उसे पकड़ लिया। उसे थाने ले जाकर कार्रवाई करने की धमकी दी गई। छोड़ने के एवज में उससे 50 हजार रुपए की मांग की गई। उसने घर से रुपए लाने की बात कही। तब उसे थाने से छोड़ दिया गया।

Bilaspur ASI Suspend: घर जाने के समय धीरेंद्र ने जहर सेवन कर लिया। उसने इसकी जानकारी अपनी पत्नी को दी। तब पत्नी और आसपास के लाेगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। इधर महिला ने पूरे मामले की शिकायत एसएसपी रजनेश सिंह से कर दी। एसएसपी सिंह ने अधिकारियों से मामले की जांच कराई। प्राथमिक जांच में मिले तथ्यों के आधार पर एसएसपी ने एएसआई सहेत्तर कुर्रे को निलंबित कर दिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019