बीजापुर। Bijapur Breaking News : तेलंगाना और बीजापुर-सुकमा बॉर्डर पर सुरक्षा बलों द्वारा नक्सलियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सुबह से जारी मुठभेड़ में अब तक 12 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। ऑपरेशन की कमान बस्तर आईजी पी. सुंदरराज और सीआरपीएफ आईजी के नेतृत्व में चल रही है।
हताहत: 12 नक्सलियों के मारे जाने की खबर, कई घायल होने की संभावना।
सुरक्षा बलों की सक्रियता: बस्तर आईजी और सीआरपीएफ आईजी ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं।
सुकमा टीम की बड़ी भूमिका:
सुकमा की विशेष टीम भी ऑपरेशन में शामिल है। जवानों ने इलाके को घेरते हुए कई नक्सलियों को मार गिराया। अभी भी क्षेत्र में तलाशी अभियान तेज़ी से चल रहा है।
क्षेत्र की स्थिति:
ऑपरेशन के दौरान इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। सुरक्षा बल सतर्क हैं और इलाके में किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
स्थानीय लोगों को अलर्ट:
प्रशासन ने स्थानीय लोगों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी सुरक्षा बलों को देने की अपील की है।
ऑपरेशन को लेकर जल्द ही सुरक्षा बलों द्वारा आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी।