Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Bijapur Breaking : बीजापुर मुठभेड़ में 18 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि, कई घायल....

Bijapur Naxalite encounter: बीजापुर के नेशनल पार्क इलाके में नक्सली मुठभेड़,कई माओवादी लीडर के मारे जाने की खबर
X

Naxalite encounter:

बीजापुर : बीजापुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में अब तक 18 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। यह संख्या और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है, क्योंकि कई अन्य नक्सली गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

इस मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने कई अत्याधुनिक और ऑटोमेटिक हथियार भी बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि इस ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

यह मुठभेड़ सुरक्षा बलों के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। क्षेत्र में अब भी सर्च ऑपरेशन जारी है, और अधिकारियों का कहना है कि मारे गए नक्सलियों की सही संख्या और बरामद सामग्री की जानकारी जल्द साझा की जाएगी।

इस घटना से बीजापुर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बलों का दबदबा और मजबूत हुआ है। स्थानीय नागरिकों को आश्वस्त किया गया है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019