Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

बीजापुर : बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने मुकेश चंद्रकार हत्या मामले में किए अहम खुलासे....

बस्तर आईजी ने मुकेश चंद्रकार हत्या मामले में किए अहम खुलासे
X

बस्तर आईजी ने मुकेश चंद्रकार हत्या मामले में किए अहम खुलासे

बीजापुर : बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने पत्रकार मुकेश चंद्रकार की हत्या मामले में कई अहम खुलासे किए हैं। पुलिस विवेचना के अनुसार, हत्या में ठेकेदार सुरेश चंद्रकार सहित अन्य लोग शामिल थे। काल डिटेल के आधार पर मामले का हुआ खुलाशा।

पुलिस ने बताया कि एक जनवरी को सुरेश चंद्रकार के भाई रितेश ने पत्रकार मुकेश चंद्रकार को फोन कर बुलाया। इस दौरान सुपरवाइजर महेंद्र रामटेके भी शामिल था। दोनों ने पहले मुकेश के सिर पर वार किया, फिर चाकू से वार करके उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद, शव को सेफ्टिंक टैंक में डाल दिया गया।

मृत्यु की जानकारी ठेकेदार सुरेश चंद्रकार को दी गई थी। इसके बाद, रितेश बीजापुर से रायपुर होते हुए दिल्ली भाग गया। दिल्ली में उसे गिरफ्तार किया गया। हत्या में शामिल महेंद्र और दिनेश को बीजापुर में गिरफ्तार किया गया है।

अब तक के जांच के मुताबिक, सुरेश चंद्रकार मुख्य आरोपी और मास्टरमाइंड है, जो फरार है। उसकी लोकेशन ट्रेस की जा रही है और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की उम्मीद है। साक्ष्य छुपाने के लिए, दिनेश ने सेफ्टिंक टैंक में कांक्रीट डाला था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी का गठन किया गया है, और फॉरेंसिक टीम भी जांच में शामिल है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019