Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar : जमुई कांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी नंदन यादव का हाफ एनकाउंटर; दूसरा आरोपी भी घायल

नाबालिग छात्रा से बदसलूकी मामले में पुलिस का एक्शन, घेराबंदी के दौरान हुई जवाबी कार्रवाई

Bihar : जमुई कांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी नंदन यादव का हाफ एनकाउंटर; दूसरा आरोपी भी घायल
X

जमुई। बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा से कथित बदसलूकी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की तलाश के दौरान हुई कार्रवाई में मुख्य आरोपी नंदन यादव के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा आरोपी हरेराम यादव भी घायल हुआ है।

पुलिस ने इनपुट के आधार पर की घेराबंदी

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की मौजूदगी को लेकर मिले इनपुट के आधार पर टीम ने इलाके में घेराबंदी की थी। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश की।

पुलिस का दावा है कि इसी दौरान फायरिंग की स्थिति बनी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई। कार्रवाई में नंदन यादव घायल हो गया, जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

हरेराम यादव भी हुआ घायल

पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान भागने की कोशिश में हरेराम यादव भी घायल हुआ। उसके पैर में चोट आई है। दोनों आरोपियों को पुलिस निगरानी में इलाज के लिए भेजा गया है।

वीडियो वायरल होने के बाद हुई पहचान

इस मामले में पुलिस पहले ही एक आरोपी रामाशीष चौधरी को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के अनुसार, रामाशीष पर घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो के आधार पर ही मुख्य आरोपी नंदन यादव की पहचान हुई थी।

अब तक कई आरोपियों पर कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक, मामले में अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि तीन नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है। मामले में नंदन यादव, हरेराम यादव समेत कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019