Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

BPSC TRE-4 Recruitment 2026: शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, 932 पद बढ़े; अब 33,320 पदों पर होगी भर्ती

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने TRE-4 शिक्षक भर्ती में पदों की संख्या बढ़ा दी है। आयोग की ओर से जारी नए नोटिफिकेशन के अनुसार अब चौथे चरण की शिक्षक भर्ती में कुल 33,320 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

BPSC TRE-4 Recruitment 2026: शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, 932 पद बढ़े; अब 33,320 पदों पर होगी भर्ती
X

पटना। बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने TRE-4 शिक्षक भर्ती में पदों की संख्या बढ़ा दी है। आयोग की ओर से जारी नए नोटिफिकेशन के अनुसार अब चौथे चरण की शिक्षक भर्ती में कुल 33,320 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

इससे पहले TRE-4 के तहत 32,388 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया था। अब इसमें 932 नए पद जोड़ दिए गए हैं। बढ़ाए गए पदों में माध्यमिक शिक्षक के 493 पद और उच्च माध्यमिक शिक्षक के 439 पद शामिल हैं।


25 सितंबर से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

BPSC ने इससे पहले 22 सितंबर को TRE-4 शिक्षक भर्ती के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी किया था। इसके तहत आवेदन प्रक्रिया 25 सितंबर 2026 से शुरू की गई है।

अभ्यर्थी 26 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे, जबकि आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 25 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।


किस कक्षा के लिए कितने पदों पर होगी भर्ती

TRE-4 भर्ती के तहत अलग-अलग कक्षाओं के लिए पद निर्धारित किए गए हैं।

- कक्षा 1 से 5 तक: 3,847 पद

- कक्षा 6 से 8 तक: 8,563 पद

- कक्षा 9 से 10 तक: 4,370 पद

- कक्षा 11 और 12 तक: 16,540 पद

पदों में बढ़ोतरी के बाद अभ्यर्थियों के लिए अवसर और बढ़ गए हैं।


पहले रद्द करना पड़ा था पुराना विज्ञापन

इससे पहले BPSC ने TRE-4 शिक्षक भर्ती का विज्ञापन 18 अगस्त 2026 को जारी किया था। उस समय आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर से शुरू होने की जानकारी दी गई थी।

हालांकि, शिक्षक अभ्यर्थियों की विभिन्न मांगों और आंदोलन के बाद भर्ती प्रक्रिया में बदलाव किया गया। छात्रों की एकल परीक्षा समेत कई मांगों पर सहमति बनने के बाद आयोग को पुराना विज्ञापन वापस लेना पड़ा।


संशोधित नोटिफिकेशन से बढ़ी अभ्यर्थियों की उम्मीदें

अब नए नोटिफिकेशन के साथ पदों की संख्या बढ़ने से शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों में उत्साह है। BPSC TRE-4 के जरिए बिहार में बड़ी संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019