Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Lakhisarai Stampede: बिहार के लखीसराय में जलाभिषेक के दौरान अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत

Bihar Lakhisarai Stampede: लखीसराय। बिहार के लखीसराय में सोमवार को भगदड़ मच गई। हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गई। 12 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Bihar Lakhisarai Stampede: बिहार के लखीसराय में जलाभिषेक के दौरान अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत
X

Bihar Lakhisarai Stampede: लखीसराय। बिहार के लखीसराय में सोमवार को भगदड़ मच गई। हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गई। 12 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घटना अशोकधाम स्टेशन से मंदिर जाने वाले रास्ते पर हुई।

लखीसराय डीएम शैलेंद्र कुमार ने बताया कि पुरुषों की लाइन की तरफ एक खंभा गिर गया। इसके बाद अफवाह फैली कि लोगों पर बिजली की चालू लाइन का तार गिर गया, जबकि वह सिर्फ एक केबल वायर (डिश/इंटरनेट का तार) था। पुरुषों की तरफ से भीड़ का दबाव महिलाओं की लाइन पर पड़ा, जिससे वे एक-दूसरे पर गिर गईं।

चार मृतकों की पहचान हुई है। इनमें लखीसराय की मधुबाला देवी, मनमाला देवी, हेमलता देवी और मुंगेर की रिंकू देवी हैं। वहीं घायलों में लखीसराय की मौसम कुमारी, मुस्कान कुमारी, ममता देवी, रीना कुमारी, शिवानी कुमारी शामिल हैं। पटना मोकामा की विमला देवी और बाढ़ की कबीला देवी भी घायल हुईं हैं।

करंट फैलने की बात पर मची भगदड़

करंट की बात सुनकर लोग भागने लगे दर्शन के लिए लाइन में लगे श्रद्धालु ने कहा, ‘बहुत भीड़ थी। तभी पोल गिरने और करंट लगने की बात फैली। इसके बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए भागने लगे, तभी बैरिकेडिंग टूटी और लोग एक-दूसरे पर गिर गए।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019