Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime : प्रेम विवाह के दो महीने बाद नाबालिग की संदिग्ध मौत, जंगल के कुएं में बोरे से मिला शव

रोहतास के डूमरखोह जंगल में कुएं से बोरे में बंद नाबालिग लक्ष्मी कुमारी का शव बरामद, पति पिंकू बिंद और धनजी पासी गिरफ्तार; पुलिस मौत की वजह और घटनाक्रम की जांच में जुटी

Bihar Crime : प्रेम विवाह के दो महीने बाद नाबालिग की संदिग्ध मौत, जंगल के कुएं में बोरे से मिला शव
X

Bihar Crime : रोहतास। बिहार के रोहतास जिले में प्रेम विवाह के करीब दो महीने बाद एक नाबालिग लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बड्डी थाना क्षेत्र के डूमरखोह जंगल में एक कुएं से बोरे में बंद लड़की का शव बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले में उसके पति पिंकू बिंद और धनजी पासी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान बिक्रमगंज के मानी गांव निवासी लक्ष्मी कुमारी के रूप में हुई है। पुलिस उसे नाबालिग बता रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, करीब दो महीने पहले लक्ष्मी ने बड्डी निवासी 20 वर्षीय पिंकू बिंद से प्रेम विवाह किया था।

जंगल में रहने के बाद लापता हुई थी लक्ष्मी

बताया जा रहा है कि शादी के बाद लक्ष्मी बड्डी क्षेत्र में रहने लगी थी और बाद में पिंकू के साथ डूमरखोह जंगल में रहने की बात सामने आई। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। आरोप है कि शव को बोरे में बंद कर जंगल स्थित कुएं में फेंक दिया गया।

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद कुएं से शव बाहर निकलवाया। शव की स्थिति को देखते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई है। फोरेंसिक जांच के जरिए भी मौत से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं

पुलिस ने पति पिंकू बिंद और धनजी पासी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि लक्ष्मी की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव को कुएं तक कैसे पहुंचाया गया।

रोहतास एसपी मिस्टर राज के अनुसार, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है। पुलिस घटना में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019